'Well Played...' PM मोदी ने Team India को शानदार जीत पर दी बधाई, खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर कही ये बात

Narendra Modi, Asia Cup 2023, Team India, BCCI

Pm Narendra Modi

PM Narendra Modi congratulated Team India on victory Asia Cup: एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। हर कई खिलाड़ियों की तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी भी टीम इंडिया के मुरीद हो गए हैं। पीएम मोदी ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने लिखा कि टीम इंडिया ने अच्छा खेला। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया।

सचिन और सहवाग ने दी बधाई

पीएम मोदी के अलावा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी बधाई दी है। सहवाग ने कहा कि बहुत बढ़िया, 21 ओवर में सबकुछ खत्म। टीम इंडिया का फैंस ने स्वागत किया।

6 ओवर में टीम इंडिया ने जीत लिया मैच

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन श्रीलंका की पूरी टीम 50 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदारी गेंदबाजी की और 7 ओवर में महज 21 रन दिए। साथ ही 6 विकेट भी झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने यह मैच 263 गेंद शेष रहते हुए जीता है। यह रन चेज में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ