PM Modi Post on Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा योजनाओं को भी वापस ले रहे हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश के लोगों को झूठे वादों की कांग्रेस प्रायोजित संस्कृति के खिलाफ सतर्क रहना होगा। हमने हाल में देखा कि कैसे हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को खारिज कर दिया। वहां के लोगों ने एक ऐसी सरकार को पंसद किया जो लोगों को स्थिर, जवाबदेही और प्रगति सुनिश्चित करे। पूरे भारत में यह अहसास बढ़ रहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है खराब अर्थव्यवस्था, गैर-शासन बेमिसाल लूट के लिए वोट देना। भारत के लोग विकास और शांति चाहते हैं।
तेलंगाना के किसानों को कर्जमाफी का इंतजार
पीएम ने हिमाचल का उदाहरण देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। तेलंगाना में किसान अपने वादे के मुताबिक कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उन्होंने कुछ भत्ते देने का वादा किया था, जो पांच साल तक लागू नहीं हुए। कांग्रेस किस तरह काम करती है, इसके कई उदाहरण हैं।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह बात समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। अब, वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं!
ये भी पढ़ेंः 25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, वक्फ बिल- वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामे के आसार
खड़गे ने क्या कहा था?
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा कि उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते हैं। खड़गे चुनाव अभियान में कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों पर चर्चा कर रहे थे। आपने कर्नाटक में 5 गारंटी का वादा किया था , आपको देखकर हमने महाराष्ट्र में भी 5 गारंटी का वादा किया है। आज आप एक गारंटी रद्द करने जा रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि पांच, सात या आठ गारंटी का वादा मत करो। इसके बजाय ऐसे वादे करो जो आपके बजट के अनुसार हों।
ये भी पढ़ेंः ‘कर्मचारियों को देते हैं करोड़ों के गिफ्ट…’, सावजी ढोलकिया कौन, जिनके बेटे की शादी में शामिल हुए PM मोदी
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
41 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines