प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को तिआनजिन पहुंच चुके हैं। दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल, बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा सात साल बाद हो रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच गलवान में झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे। हालांकि, अपने मतभेदों को कम करने, भारतीयों के लिए कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा फिर से शुरू करने और चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी किए जाने जैसे कदमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा हो रही है।
चीन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, “चीन के तिआनजिन पहुंच गया हूं। SCO शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।” वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, लेकिन सबकी नजर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दुनिया के अन्य नेताओं से होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई है क्योंकि भारत-अमेरिका के रिश्तों में गिरावट आई है।
पीएम मोदी किन-किन नेताओं से मुलाकात करेंगे?
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं, पहले ही दिन प्रधानमंत्री मोदी म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग के साथ संभावित बैठक भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठक करने वाले हैं।
चीन के राष्ट्रपति के साथ भारत की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों के बीच क्या-क्या समझौते होने वाले हैं लेकिन उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू करने पर सहमति बन सकती है। इसके साथ ही व्यापार और आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा की संभावना है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात के क्या हैं मायने? सीमा तनाव कम होगा या बढ़ेगा व्यापार
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को आश्वासन दिया था कि बीजिंग कुछ वस्तुओं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटा लेगा। कुल मिलाकर करीब 7 सालों से चीन के साथ बिगड़े रिश्ते को सुधारने में यह बैठक मददगार साबित होने की संभावना है। बैठक में पीएम मोदी पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा भी उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
38 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
49 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines