नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। पीएम मोदी के लिए इस साल का रक्षाबंधन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो में कुछ बच्चियां पीएम मोदी को राखी बांधती दिख रही हैं। पीएमओ की ओर से बताया गया कि ये बच्चियां पीएमओ में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर आदि की बेटियां थीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने भी मनाया रक्षाबंधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी रक्षाबंधन मनाया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके आवास पर राखी बांधी।
जवानों को बच्चियों और महिलाओं ने बांधी राखी
वाघा-अटारी बॉर्डर पर मौजूद जवानों ने भी रक्षाबंधन मनाया। स्थानीय महिलाओं और बच्चियों ने वाघा-अटारी सीमा पर तैनात BSF जवानों को राखियां बांधी। इस दौरान जवानों ने महिलाओं और बच्चियों का मुंह मीठा कराया।
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
पूरे देश में आज धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है- भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही संदेश में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बधाई देते हुए लिखा है- आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत बधाई। गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।
बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस सावन मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होकर और 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। लेकिन सुबह से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा, जो रात 08 बजकर 51 मिनट पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण शुक्रवार को भी राखी मनाने की सोच रहे हैं।
संबंधित खबरें
'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
26 mins ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
52 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
55 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
4 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी
5 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, आगरा सपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines