Raksha Bandhan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षाबंधन रहा खास, जानें किससे बंधवाई राखी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। पीएम मोदी के लिए इस साल का रक्षाबंधन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो में कुछ बच्चियां पीएम मोदी को राखी बांधती दिख रही हैं। पीएमओ की ओर से बताया गया कि ये बच्चियां पीएमओ में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर आदि की बेटियां थीं।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
यह एक विशेष रक्षाबंधन था क्योंकि ये बच्चियों PMO में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर आदि की बेटियां थीं।
(वीडियो सोर्स: PMO) pic.twitter.com/mj7x7cdUD4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी रक्षाबंधन मनाया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके आवास पर राखी बांधी।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके आवास पर राखी बांधी। pic.twitter.com/wNmj8TYcyM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
वाघा-अटारी बॉर्डर पर मौजूद जवानों ने भी रक्षाबंधन मनाया। स्थानीय महिलाओं और बच्चियों ने वाघा-अटारी सीमा पर तैनात BSF जवानों को राखियां बांधी। इस दौरान जवानों ने महिलाओं और बच्चियों का मुंह मीठा कराया।
महिलाओं ने वाघा-अटारी सीमा पर BSF जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।#RakshaBandhan pic.twitter.com/r7i8h2vzSS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
पूरे देश में आज धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है- भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही संदेश में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बधाई देते हुए लिखा है- आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत बधाई। गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।
बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस सावन मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होकर और 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। लेकिन सुबह से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा, जो रात 08 बजकर 51 मिनट पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण शुक्रवार को भी राखी मनाने की सोच रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: