प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में एक साथ कई बड़े फैसले लिए गए। किसानों को लेकर भी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही एनटीपीसी लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना को मंजूरी दी गई है। सरकार ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) को ₹7,000 करोड़ का सहयोग देने का फैसला किया है। यह सहयोग नवीकरणीय ऊर्जा में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े बड़े फैसले लिए गए जो देश के आधार को मजबूत करने का काम करेंगे। आज लिए गए तीन बड़े फैसले हैं: 1) प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी। 2.) नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के लिए एनटीपीसी को मजबूत करना, और 3.) नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के लिए एनएलसीआईएल को मजबूत करना।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर प्रस्ताव पारित
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर एक प्रस्ताव पारित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव, गौरव और खुशी का अवसर है। आज मंत्रिमंडल, देश के साथ, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर उनकी सफल वापसी पर बधाई देता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा किया है। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय है। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के भविष्य की एक सुनहरी झलक देता है। मंत्रिमंडल इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को बधाई देता है।
क्या है प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी दी। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना और ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाना है। तीन प्रमुख संकेतकों – कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और कम ऋण वितरण के आधार पर 100 जिलों की पहचान की जाएगी। इस योजना से लगभग 1.70 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
NTPC को मिलेगी ताकत
सरकार ने देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी NTPC को ₹20,000 करोड़ तक की मदद देने का फैसला किया है। यह फैसला इस लिए लिया गया ताकि वो रिन्यूएबल एनर्जी (हरित ऊर्जा) में तेजी से निवेश कर सके।
NLCIL को भी मिलेगा 7 हजार करोड़ का सहयोग
एनर्जी सेक्टर की अहम कंपनी NLC India Limited (NLCIL) को भी ₹7,000 करोड़ की मदद देने का फैसला सरकार ने लिया है। ताकि वो भी रिन्यूएबल एनर्जी में हिस्सेदारी बढ़ा सके।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
16 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
47 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines