Indian Prime Minister Full Name: नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान व 14वें प्रधानमंत्री हैं, जिनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. 2024 के संसदीय चुनावों में एक और निर्णायक जीत के बाद श्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. स्वतंत्र भारत के नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री मोदी एक प्रेरणा स्रोत हैं. एक चाय बेचने वाले परिवार से निकलकर वो संघ प्रचारक बने, फिर गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से देश को सशक्त बनाया है, जिससे करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.
17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको नरेंद्र मोदी का पूरा नाम और उनके नाम के हर भाग के अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं.
‘नरेंद्र मोदी’ का पूरा नाम क्या है?
प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है.
‘नरेंद्र मोदी’ के नाम का अर्थ क्या है?
नरेंद्र शब्द नर+इंद्र से बना है, जिसका अर्थ है लोगों के शासक. वहीं दामोदर दास का अर्थ दामोदरदास, जिसे आसान भाषा में कृष्ण के भक्त यानी दास भी कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें- G-20 समिट से लेकर वैक्सीन डिप्लोमेसी तक… PM मोदी ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि को ऐसे बदला
‘नरेंद्र मोदी’ की राशि क्या है?
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के वड़नगर में हुआ था. नाम राशि के अनुसार, नरेंद्र मोदी की राशि वृश्चिक है. राशि चक्र में वृश्चिक राशि को आठवां स्थान प्राप्त है, जिसका चिन्ह बिच्छू है. जिन लोगों की राशि वृश्चिक होती है, वो बुद्धिमान, जुनूनी, जिद्दी, साहसी और वफादार होते हैं. ये लोग जो चाहते हैं, उसे हासिल करके दम लेते हैं.
‘नरेंद्र मोदी’ का मूलांक क्या है?
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नरेंद्र मोदी का मूलांक 8 है. शनि देव को मूलांक 8 का स्वामी माना जाता है, जो कि कर्म, न्याय, दुख और बीमारी के दाता हैं. मूलांक 8 वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. यदि ये लोग ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो इन्हें तगड़ी सफलता मिलती है. इसके अलावा इन लोगों को दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है. ये लोग चुपचाप व शांति से अपना काम करते हैं.
ये भी पढ़ें- PM Narendra Modi Birthday 2025: प्रधानमंत्री के परिवार में कितने लोग हैं? यहां देखिए PM Modi Family Tree
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines