PM मोदी-CM योगी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राहुल गांधी ने प्रियंका संग शेयर की तस्वीर
Raksha Bandhan 2026: भारत के राजनेताओं ने राजनीति से हटकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का का पोस्ट सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है.
भारतीय राजनेताओं ने मनाया रक्षाबंधन (Photo-X/@narendramodi/@RahulGandhi/@myogiadityanath)
PM Modi, CM Yogi, Rahul Gandhi Celebrate Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशभर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उनसे राखी बंधवाई. दोनों नेताओं की बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं.
विज्ञापन
जेन अल्फा से पीएम ने बंधवाई राखी
पीएम नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान बच्चों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी. पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ कुछ खुशनुमा पल भी बिताए. रक्षाबंधन के मौके पर सामने आईं उनकी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस आए.
विज्ञापन
Some memorable moments from Raksha Bandhan celebrations at 7, Lok Kalyan Marg.
May this festival deepen the bonds of affection and harmony.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने छात्राओं से राखी बंधवाई और उनके साथ समय बिताया. त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री का ये सहज अंदाज लोगों को पसंद आया. सीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में…https://t.co/KQVpTSVGrB
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर शेयर की. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. भाई-बहन की इस तस्वीर पर लोगों के पॉजिटिव रिएक्शंस भी देखने को मिले.
विज्ञापन
रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो। pic.twitter.com/Ccqn7JqHyU
रक्षाबंधन हिंदू परंपरा का एक अहम त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार और भरोसे को दिखाता है. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जबकि भाई उनकी सुरक्षा और हर हालात में साथ देने का संकल्प लेते हैं. इस बार भी देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने अपने परिवार और करीबियों के साथ यह पर्व मनाया. राजनीतिक गलियारों में भी रक्षाबंधन की झलक देखने को मिली. प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं तक, कई नेताओं ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं.