News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
भारत अब दुनिया की एविएशन ताकत बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे भारत की विमानन इंडस्ट्री ने बीते 10 सालों में जबरदस्त प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है और हम आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की एविएशन इंडस्ट्री तीन मजबूत आधारों पर खड़ी है:
इस दौरान प्रधानमंत्री ने उड़ान योजना की खास चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना की वजह से देश के छोटे शहरों में भी एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है और अब तक 1.5 करोड़ लोग पहली बार हवाई यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत में हर साल 240 मिलियन (24 करोड़) लोग हवाई सफर कर रहे हैं और यह संख्या 50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा हर साल 3.5 मिलियन टन कार्गो एयर रूट से जाता है, जिसे बढ़ाकर 10 मिलियन टन किया जाएगा। 2014 में भारत में सीमित एयरपोर्ट थे, अब यह संख्या 162 हो चुकी है। भारत की एयरलाइंस ने 2,000 नए विमानों का ऑर्डर भी दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने Digi Yatra जैसी तकनीक शुरू की है, जिससे यात्री अब चेहरे की पहचान से पेपरलेस यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने इसे “दुनिया के लिए एक मॉडल” बताया। साथ ही, ग्रीन टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल और कम कार्बन उत्सर्जन पर भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया।
India’s aviation sector is a key player in the global air transport industry. Addressing the AGM of the IATA in New Delhi. https://t.co/78ll1I8uER
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2025
विदेशी कंपनियों से पीएम ने अपील की कि भारत में वे “Design in India” भी करें, न कि केवल “Make in India”। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एविएशन इंडस्ट्री में 15% पायलट महिलाएं हैं, जो दुनिया के औसत से तीन गुना ज्यादा है। 86% केबिन क्रू महिलाएं हैं और अब महिला इंजीनियर और टेक्नीशियन भी इस सेक्टर में तेजी से आ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल खेती और महिला सशक्तीकरण में कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने ICAO की गाइडलाइंस को अपनाया है और सुरक्षा के मामले में दुनिया भर से सराहना मिल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत Open Skies और Global Connectivity के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी देशों से मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाने की अपील की जहाँ हवाई यात्रा सस्ती, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ हो।
इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, IATA प्रमुख विली वॉल्श, इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया और दुनियाभर की विमानन कंपनियों के 1,600 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।