PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को यानी आज मनाया जाता है. आज वे 75 वर्ष के हो जाएंगे. इस खास मौके पर देशभर में लोगों ने उन्हें बधाई दी है. इतना ही नहीं आज देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उन्हें जन्मदिन पर कॉल करके बधाई दी है.
पीएम मोदी का ये सफर सिर्फ एक व्यक्तिगत पड़ाव नहीं बल्कि उस यात्रा का प्रतीक है जिसने भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान को नए आयाम दिए हैं.
बदली भारत की तस्वीर
पीएम मोदी ने अपने 1 दशक लंबे कार्यकाल में भारत की छवि को काफी बदला है. उनके नेतृत्व में आज भारत ग्लोबल पॉलिटिक्स में अहम भूमिका निभा रहा है. पीएम स्वयं विश्व गुरुओं में शामिल है. देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. पीएम मोदी ने भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाया है. GDP लिस्ट में भारत दुनिया के चौथे नंबर पर है.
विदेश नीतियां रही मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीतियों की चर्चा सबसे ज्यादा रही है. 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे घोषित करवाने के लिए पीएम का प्रस्ताव हर देश ने स्वीरकार किया था. पीएम मोदी ने अमेरिका, रूस, जापान, यूरोप और खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत किया है. नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत को क्षेत्रीय नेता बनाया. यूएन, G20 और BRICS जैसे मंचों पर भारत की सक्रिय भूमिका रही है.
ये भी पढ़ें- PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी की मंथली इंकम कितनी है? ऐसा होता है सैलरी स्ट्रक्चर और मिलने वाली सुविधाएं
ग्लोबल लीडरशिप
पीएम मोदी ने भारत को ग्लोबल एजेंडा सेट करने वाला देश बनाया है.’इंटरनेशनल सोलर एलायंस’ और ‘ग्लोबल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ पहल का नेतृत्व किया और कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीन मैत्री के जरिए भारत की मानवीय छवि को मजबूत किया. ऑपरेशन सिंदूर से उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान को जवाब नहीं दिया था बल्कि हर उस देश को संदेश दिया था कि भारत को कमजोर समझना गलत हो सकता है. इस ऑपरेशन के सकारात्मक लक्ष्य को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का काम अलग-अलग दलों के नेताओं से करवाने में भी पीएम मोदी का ही हाथ है. उनका स्पष्ट कहना है कि देश के लिए कोई दल नहीं होता, हर दल देश की समृद्धि के लिए खड़ा है.
इनोवेशन और विकास
पीएम मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं शुरू हुई. UPI पेमेंट सिस्टम को दुनिया में मॉडल के रूप में पेश किया गया। स्पेस टेक्नोलॉजी (चंद्रयान-3, आदित्य L1) के जरिए भारत को अंतरिक्ष में भी मजबूत बनाया है. युवाओं को वोकल फॉर लोकल से जोड़ना, आत्मनिर्भर और छोटे व्यापार की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित किया है.
सशक्त आर्मी और सुरक्षा
साल 2014 के बाद से देश की सुरक्षा में पहले से काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक से दुनिया को भारत की सैन्य ताकत का संदेश मिला है. रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है. तेजस, ब्रह्मोस, अग्नि और आकाश जैसी मिसाइल प्रणाली पर जोर दिया गया है. भारत ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ डिफेंस पार्टनरशिप की है. देश की सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ सैनिकों को भी नई और उन्नत सुविधाएं दी गई हैं.
ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: ये 3 फूड्स हैं प्रधानमंत्री मोदी के फेवरेट, अक्सर खाना करते हैं पसंद
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
37 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
1 hr agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
10 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
14 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
14 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines