नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ मंत्री भी हैं। हीराबेन की तबीयत मंगलवार को खराब हुई। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया। परिवार के सदस्य वहां मौजूद हैं। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।
पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वे अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं अस्पताल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि हीराबेन जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे।
राहुल गांधी ने किया ट्विट
राहुल गांधी ने भी हीरा बा के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल ने ट्विट करते हुए लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विट कर लिखा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों।
वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया पीएम नरेंद्र मोदी की माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
52 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
54 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines