PM Mudra Yojna 20 Lakh Loan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम मुद्रा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। ऐसे में बिजनेस शुरू करने या पुराना बिजनेस रन करने के लिए लोग 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पीएम मुद्रा योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। इस योजना के तहत 3 कैटेगरी में लोन निर्धारित किए गए थे। पहला शिशु लोन, जिसमें 50 हजार तक की रकम दी जाती है। दूसरा किशोर लोन है, जिसमें 50 हजार से 5 लाख तक का लोन लिया जा सकता है। वहीं तीसरा है तरुण लोन, इसके अंतर्गत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन पास करवाया जा सकता है। बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तरुण लोन बढ़ाने का ऐलान करते हुए इसे 20 लाख तक करने की बात कही थी। केंद्र सरकार ने इस योजना को अब लागू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- PM Modi को मिला सबसे महंगा और सबसे सस्ता गिफ्ट कितने का? नीलामी आज से शुरू
किसे मिलेगा लाभ?
मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 से ज्यादा है तो आप शिशु, किशोर और तरुण लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि 20 लाख रुपये तक का तरुण लोन लेने के लिए पुराना लोन चुकाना बेहद जरूरी है। अगर किसी के नाम पर पुराने मुद्रा लोन की किश्तें पूरी नहीं हुई हैं, तो उसे 20 लाख रुपये का नया लोन नहीं मिल सकेगा।
कैसे करें अप्लाई?
1. मुद्रा योजना के लिए अप्लाई करने के लिए www.mudra.org.in पर जाएं।
2. होमपेज पर शिशु, किशोर और तरुण लोन में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
4. यह फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी करवा लें।
5. अब इस फॉर्म को नजदीकि बैंक या NBFC कंपनी में जमा कर दें।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 100 दिनों में किसे-क्या मिला? गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया खाका
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines