---विज्ञापन---

देश angle-right

अहमदाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, सड़कों पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Gujarat Assembly Election 2022: अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक यह रोड शो करीब 16 विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। यह रोड शो तीन घंटे में तकरीबन 50 किमी का सफर तय करेगा। पीएम खुली कार में सवार हैं। जिस तरफ से वह गुजर रहें हैं लोग […]

---विज्ञापन---

Gujarat Assembly Election 2022: अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक यह रोड शो करीब 16 विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। यह रोड शो तीन घंटे में तकरीबन 50 किमी का सफर तय करेगा। पीएम खुली कार में सवार हैं। जिस तरफ से वह गुजर रहें हैं लोग मोदी, मोदी के नारे लगा रहें हैं।

---विज्ञापन---

 

रोड शो के दौरान पीएम खुली कार में हाथ हिलाते हुए नजर आ रहें हैं। उनके आगे और पीछे बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला है। सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े हैं। लोग अपने घरों की खिड़कियों से बीजेपी का झंड़ा फहराकर व हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन कर रहें हैं।

---विज्ञापन---

आज गुजरात में विधानसभा का पहले चरण का मतदान है। कुल 25430 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में 19 जिलों में मतदान हो रहा है। करीब 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। 29 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। आज के बाद यहां 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

First published on: Dec 01, 2022 05:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola