'यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना बढ़ाए', PM मोदी ने कहा- रमजान मुबारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति और एकता की कामना की है. उन्होंने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में भाईचारे और एकजुटता की भावना को बढ़ाए.

PM Modi wishes Ramadan Mubarak
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने संदेश में कहा कि यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता, शांति और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे. प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि रमजान के इस पावन अवसर पर हर तरफ अमन-चैन बना रहे और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे. पीएम के इस संदेश को समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.

चांद दिखने के साथ बढ़ी रौनक

भारत में आज रमजान का चांद देख लिया गया है, जिसके बाद से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है. चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारी शुरू हो गई है और कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग सहरी व इफ्तार के सामान की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. गलियों और मोहल्लों में जश्न का माहौल है और लोग एक-दूसरे को गले लगकर और फोन के जरिए इस मुकद्दस महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं.

विज्ञापन

इबादत और बरकत का महीना रमजान

रमजान का महीना इस्लामी कैलेंडर में सबसे पवित्र और बरकत वाला माना जाता है. यह महीना केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह संयम, दान और अल्लाह की इबादत को समर्पित होता है. इस दौरान रोजेदार सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपनी आत्मा की शुद्धि और आत्म-अनुशासन का अभ्यास करते हैं. गरीबों की मदद करना और जकात देना भी इस महीने का एक अहम हिस्सा है. पूरा महीना समाज में प्यार बांटने और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ इबादत करने की सीख देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ