जयपुर: राजस्थान में चल रही राजनीतिक घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान जा रहें हैं। यह देखने वाली बात होगी की राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक संकट पर वहां क्या बयान देते हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम 30 सितंबर को राजस्थान के आबूरोड जाएंगे।
जहां से वह आगे गुजरात के अंबाजी धाम के लिए रवाना होंगे। पीएम के स्वागत में आबूरोड पर तैयारी शुरू हो गई है। 30 सितंबर को यहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसी संभावना है कि मोदी इस दिन जरूर राजस्थान की राजनीति पर कुछ बोलेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे हैं। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव भी हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक अंबाजी में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री गुजरात चुनाव का बिगुल फूकेंगे। बताया जा रहा है कि आबू रोड से सीधे ही प्रधानमंत्री अंबाजी के लिए रवाना होंगे।
ऐसे में यहां कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं रखा गया है। लेकिन आने वाले लोगों की संख्या के अनुमान के मुताबिक यहां कानून व्यवस्था समेत सभी इंतजाम रहेंगे। इसी बीच मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान से दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वह सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
5 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
7 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
8 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
10 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
10 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
11 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
11 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines