जापान और चीन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय ने की आधिकारिक घोषणा

पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पीएम मोदी वहां पर भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं।

pm modi will visit japan and china

प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक जापान और चीन के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की। प्रधानमंत्री 30 अगस्त को जापान जाएंगे, जहां वे भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान भारत और जापान के बीच निवेश और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इन मुद्दों पर होगी बातचीत

इस यात्रा के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष मैत्रीपूर्ण बंधन की पुष्टि करेगी।

दूसरे चरण में चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

यात्रा के दूसरे चरण में, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SGO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री द्वारा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद जताई है। आपको बता दें, भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है। 2022-23 के दौरान भारत एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ