नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भूपेंद्र ने नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात ने तो इस बार कमाल कर दिया। वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ दें। गुजरात के लोगों ने नया इतिहास रच दिया है। मैंने जनता से कहा था कि मेरा रिकॉर्ड टूटना चाहिए। मैंने वादा किया था कि भूपेंद्र नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़े इसके लिए मैं जी जान से कोशिश करूंगा। जनता ने गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर नया इतिहास रच दिया है। ढाई दशक से लगातार सरकार में रहने के बावजूद ऐसा प्यार अभूतपूर्व है।
जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कि मैं जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां बीजेपी का वोट शेयर बीजेपी के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं। मैं गुजरात हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है।
“युवाओं ने हमारे काम पर भरोसा किया”
पीएम मोदी ने कहा कि युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं ने हमपर भरोसा जताया है। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि BJP हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने BJP को वोट दिया, क्योंकि BJP देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।
हमें सेवाभाव का विस्तार करना होगा: पीएम मोदी
हमें निरंतर इन जुल्मों के बीच आगे बढ़ना है। हमें अपनी सहनशक्ति और समझशक्ति को बढ़ाना है। हमें सेवाभाव का विस्तार भी करना है और सेवाभाव से ही जीतना है। गुजरात में एससी/एसटी की करीब 40 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 34 सीटें भाजपा ने जीती हैं। आज जनजातीय समाज भाजपा को अपनी आवाज मान रहा है, उनका जबरदस्त समर्थन भाजपा को मिल रहा है। इस बदलाव को पूरे देश में महसूस किया जा रहा है।
देश का मतदाता आज इतना जागरूक है कि वह अपना हित और अहित जानता है। देश का मतदाता जानता है कि शॉर्टकट की राजनीति का कितना बड़ा नुकसान देश को उठाना होगा। कोई संशय नही कि देश समृद्ध होगा तो सबकी समृद्धि तय है।
गुजरात में एतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का पहला बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात का शुक्रिया अदा किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के शानदार नतीजों को देखकर वह बहुत भावुक हो गए हैं। उन्होंने अपने गृह राज्य में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर कहा, ”धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।”
उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘ गुजरात भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को मैं कहना चाहता हूं कि आप में से हर कोई एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होती, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।’
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
10 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
26 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines