PM मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, शाम 5 बजे होंगे लाइव, GST सुधारों पर कर सकते हैं बात

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री मोदी आज 21 सितंबर 2025 को देश को संबोधित करेंगे. शाम 5 बजे लाइव स्पीच में वे GST समेत कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं. देशवासियों को नवरात्रि और दशहरे की बधाई देते हुए त्योहारों में सतर्क रहने का संदेश भी दे सकते हैं.

PM Modi | GST Reforms | Bihar Elections 2025

प्रधानमंत्री मोदी अकसर खास मौकों पर देश को संबोधित करके मन की बात करते हैं.

PM Modi Addressal: प्रधानमंत्री मोदी आज 21 सितंबर 2025 को देश को संबोधित करेंगे. वे शाम 5 बजे देशवासियों से रूबरू होंगे और कई मुद्दों पर बात करेंगे. चर्चा है कि देश के नाम अपने संदेश में वे आज GST सुधारों पर बात कर सकते हैं, जो कल 22 सितंबर 2025 से लागू हो रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर भी बोल सकते हैं. नवरात्रि और दशहरे की बधाई देते हुए देशवासियों को फेस्टिवल सीजन में सतर्क रहने को कह सकते हैं. साथ ही वे कोई नया और बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं.

GST सुधार कल से होंगे लागू

बता दें कि कल 22 सितंबर 2025 दिन सोमवार से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू होने जा रही हैं. कल से देश में 4 दरों की बजाय सिर्फ 2 दरें लागू होंगी, जिसके तहत रोजमर्रा की चीजों के साथ-साथ कई इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट और ऑटो आइटम्स सस्ती हो जाएंगी. 3 और 4 सितंबर 2025 को हुई GST काउंसिल की मीटिंग में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने GST की 4 दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत खत्म करने का फैसला किया था और सिर्फ 5-18 प्रतिशत की 2 दरें लागू करने का ऐलान किया था. वहीं GST की नई दरें लागू होने से पहले ही मदर डेयरी और अमूल ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर महीने में प्रस्तावित हैं और कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. अगर सितंबर महीने में चुनाव की तारीखें घोषित होती हैं तो अक्टूबर में कई फेज में मतदान होने के बाद नवंबर तक चुनाव परिणाम आ सकते हैं, क्योंकि बिहार की वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में JDU के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और RJD के नेतृत्व वाले INDIA ब्लॉक में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती हैं. दोनों दल पिछले 8 महीने से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और चुनाव जीतने के दावे करते हुए कई बड़े ऐलान कर चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ