PM Modi US Visit: अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति के चुनाव में अवैध प्रवासियों का मुद्दा जोरों शोरों से चला। उनकी जीत में इस मुद्दे ने जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई है। ट्रंप की जीत के बाद कई भारतीय छात्रों के अचानक से नौकरी छोड़ने के मामले भी सामने आए। इस सब के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं।
भारत से हमारे रिश्ते अच्छे- ट्रंप
कुछ समय से भारत और अमेरिका के बीच उच्च-स्तरीय बैठक की योजना बनाई जा रही थी। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद ट्रंप का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस आ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि ‘अमेरिका में आए भारतीय प्रवासियों को वापस लेने की बात आएगी तो प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे जो सही होगा।’
ये भी पढ़ें: Donald Trump के ऑफर को राष्ट्रपति ने ठुकराया, लोग बोले- मरना मंजूर लेकिन…
दोनों नेताओं ने फोन पर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के साथ विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर बात की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट हाउस दौरे की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। आपको बता दें कि पीएम मोदी ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद वाशिंगटन आने वाले विश्व नेताओं में से एक बन जाएंगे।
वापस आएंगे भारतीय
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठता रहा है। पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट के सामने आई जिसमें दावा किया गया कि भारत ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे करीब 18,000 भारतीय प्रवासियों को वापस लेने पर सहमती जताई है। हालांकि ट्रम्प ने यह भी कहा था कि अमेरिका में स्किल्ड लोगों के लिए रास्ते खुले हैं।
ये भी पढ़ें: Bill Gates को तलाक पर पछतावा क्यों? 27 साल चले रिश्ते पर माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर के चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
21 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
25 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
48 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines