'अवैध प्रवासी' मुद्दे के बीच अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, फरवरी में होगा व्हाइट हाउस का दौरा

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।

Pm Modi White House

PM Modi US Visit: अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। इस बार डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति के चुनाव में अवैध प्रवासियों का मुद्दा जोरों शोरों से चला। उनकी जीत में इस मुद्दे ने जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई है। ट्रंप की जीत के बाद कई भारतीय छात्रों के अचानक से नौकरी छोड़ने के मामले भी सामने आए। इस सब के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं।

भारत से हमारे रिश्ते अच्छे- ट्रंप

कुछ समय से भारत और अमेरिका के बीच उच्च-स्तरीय बैठक की योजना बनाई जा रही थी। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद ट्रंप का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस आ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि ‘अमेरिका में आए भारतीय प्रवासियों को वापस लेने की बात आएगी तो प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे जो सही होगा।’

दोनों नेताओं ने फोन पर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के साथ विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा समेत कई क्षेत्रीय मुद्दों पर बात की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट हाउस दौरे की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। आपको बता दें कि पीएम मोदी ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद वाशिंगटन आने वाले विश्व नेताओं में से एक बन जाएंगे।

वापस आएंगे भारतीय

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठता रहा है। पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट के सामने आई जिसमें दावा किया गया कि भारत ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे करीब 18,000 भारतीय प्रवासियों को वापस लेने पर सहमती जताई है। हालांकि ट्रम्प ने यह भी कहा था कि अमेरिका में स्किल्ड लोगों के लिए रास्ते खुले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ