PM Modi Whatsapp Channel: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चाहने वाले देश-विदेश में हैं। पिछले दिनों उनका WhatsApp Channel जारी किया गया था। महज 6 दिनों के भीतर पीएम नरेंद्र मोदी के WhatsApp Channel से 50 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने वॉट्सएप कम्युनिटी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं। मैं आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं। हम बातचीत जारी रखेंगे।
52 लाख फॉलोअर्स
इस अद्भुत माध्यम से विविध मुद्दों पर जुड़े रहेंगे। आपके बता दें कि हाल में वॉट्सएप ने नया फीचर लॉन्च करते हुए चैनल बनाने ऑप्शन दिया। इससे देश के प्रमुख नेता, कलाकार, खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। पीएम मोदी भी चैनल से जुड़ गए हैं और एक सप्ताह से भी कम समय में उनके 52 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। अगर आपको वॉट्सएप चैनल बनाना हो आप भी ऐसा कर सकते हैं। इसके जरिये महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं।
कैसे बनाएं वॉट्सएप चैनल?
1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाकर अपना WhatsApp अपडेट करना होगा।
2. इसके बाद आपको Updates Tab पर क्लिक करना होगा।
3. फिर आपको चैनल ऑप्शन दिखेगा, इसके सामने + आइकन पर टैप करना होगा।
4. टैप करने के बाद आपके सामने फाइंड चैनल्स और न्यू चैनल आएगा।
5. इसमें न्यू चैनल का ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें कांटिन्यू ऑप्शन पर टैप करना होगा।
6. इसके बाद चैनल का नाम और उसकी डिटेल दर्ज करनी होगी। साथ ही प्रोफाइल फोटो लगानी होगी।
7. इसके बाद Create Channel का ऑप्शन होगा, जिसपर आपको टैप करना होगा।
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
35 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
53 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines