PM Modi jacket: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास जैकेट पहनकर बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही में पहुंचे। दरअसल, पीएम मोदी ने जो जैकेट पहनी थी, उसे प्लास्टिक की बेकार बोतलों से रिसाइकल कर बनाया गया था। कहा जा रहा है कि सस्टेनेबिलिटी का संदेश देने के लिए पीएम मोदी ये जैकेट पहनकर संसद पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री आज जब राज्यसभा आए तो उन्होंने आसमानी नीले रंग का बंद गला वाला जैकेट (PM Modi jacket) पहना था। इंडियन ऑयल की ‘अनबॉटल्ड’ पहल के तहत प्रधानमंत्री ने सोमवार को बेंगलुरु में चल रहे भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 में रिसाइकल की गई प्लास्टिक से बने कपड़े का अनावरण किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करने की पहल मिशन लाइफ को मजबूत करेगी।
और पढ़िए – राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी आज लोकसभा में देंगे जवाब
हर साल 10 करोड़ बोलतों को करेगा रिसायकल करने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा था कि ग्रीन ग्रोथ और एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में भारत के ये बड़े प्रयास हमारे मूल्यों को भी दर्शाते हैं। सर्कुलर इकोनॉमी एक तरह से हर भारतीय की जीवनशैली का हिस्सा है। रिड्यूस, रियूज और रीसायकल का मंत्र हमारे मूल्यों में रचा-बसा है।
पीएम मोदी ने कहा था कि आपने प्लास्टिक की बेकार बोतलों को रिसाइकल करके बनाई गई यूनिफॉर्म देखी है। जहां तक फैशन और ब्यूटी की दुनिया की बात है तो इसमें कहीं भी कमी नहीं है। बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हर साल 10 करोड़ (100 मिलियन) बोतलों को रिसाइकल करेगा, जिससे सशस्त्र बलों के लिए भी वर्दी बनाई जाएगी।
बता दें कि भारत का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करना है। भारत 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने जुलाई 2022 से कई एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज
32 mins agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
2 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 hrs agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
3 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
11 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
12 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines