मराठा साम्राज्य और उसके गौरव वीर संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बंपर कमाई की है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि पीएम मोदी संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में 26 मार्च को “छावा” फिल्म देखेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और सांसद भी उनके साथ होंगे। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि पीएम मोदी पहले भी इस ऑडिटोरियम में फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल हो चुके हैं। तीन महीने पहले इस ऑडिटोरियम में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। अब ‘छावा’ फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके शामिल होने की खबर आ रही है।
ऐतिहासिक फिल्म है ‘छावा’
बता दें कि फिल्म ‘छावा’ एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।
पीएम मोदी ने की थी तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने फिल्म ‘छावा’ की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में महाराष्ट्र के अहम भूमिका की भी तारीफ की थी। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि कैसे कैसे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को पूरे देश में सराहा गया। उन्होंने शिवाजी सावंत के ऐतिहासिक उपन्यास ‘छावा’ के बारे में भी बात की थी, जिसने कई पाठकों को संभाजी महाराज की बहादुरी से परिचित कराया। पीएम नरेंद्र मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बात करते हुए कहा था कि ‘ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है, जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचाया है।’
शब्दों से परे सम्मान: विक्की कौशल
इसके बाद फिल्म के अभिनेता विक्की कौशल ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए इसे शब्दों से परे सम्मान बताया था। पीएम मोदी के मुंह से अपनी फिल्म की तारीफ सुन विक्की कौशल खुशी से फूले नहीं समाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा था, ‘शब्दों से परे सम्मान। आपके प्रति बहुत बहुत आभारी हूं पीएम नरेंद्र मोदीजी।’
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines