मिडिल ईस्ट में युद्ध और वैश्विक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और दुनियाभर में तेजी से ग्रोथ करने वाली मजबूत अर्थव्यवस्था बनी हुई है. इसका ताजा प्रमाण पहली तिमाही में देश की GDP का 7.8% रहना है. जी हां, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है. इस ग्रोथ पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि GDP में वृद्धि के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं. 7.8 परसेंट GDP ग्रोथ देखकर मन खुशियों से भर गया है, यह खुशी आगे भी बनी रहे, इसकी कामना करता हूं.
प्रधानमंत्री मोदी ने गोल्ड को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया का मंत्र अपनाएं, वोकल फॉर लोकल बनें. विदेश यात्राएं करते हैं तों रोक दें. अगर शादी ब्याह विदेशों में करते हैं तो नहीं करनी चाहिए. जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी बचें. जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना ज्यादा आत्मनिर्भर बनेंगे तो आजादी के 100 साल पूरे होने पर युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे. युवा पीढ़ी के सपनों को आज परिश्रम करके साकार करेंगे. इसलिए पुरुषार्थ में कोई कमी न रखें. हमारी नीयत साफ है और नीतियों की बदौलत 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति एकजुट होकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध के अधंकार में डूबी है. संकटों से घिरी हुई है और वैश्विक सप्लाई चेन भी डिस्टर्ब है. 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया में स्थिरता नहीं हैं. फिर भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है. जबकि देश के भीतर कुछ लोग निराशा के गहरे अंधकार में डूबे हुए हैं, झूठी बातें फैला रहे हैं और हताशा का माहौल बना रहे हैं. इन सबसे ऊपर उठकर बाधाओं को पार करते हुए देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है. हमें इस गति को बनाए रखना होगा. इसी तरह आगे बढ़ते रहना होगा और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना आवश्यक है.
पहली तिमाही में GDP ग्रोथ के सरकारी आंकड़े
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ते हुए 81.36 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 75.46 लाख करोड़ था. नॉमिनल GDP 10.3 प्रतिशत की दर से बढ़कर 88.27 लाख करोड़ पहुंच गई है, पिछले साल यह आंकड़ा 80 लाख करोड़ था. हालांकि दुनिया में जिस तरह युद्धों का दौर जारी है और वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने से महंगाई बढ़ी है और आर्थिक गतिविधियां रुकी हैं, जिसके चलते भारत पर दबाव आया है, बावजूद इस दबाव के भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्रोथ की है, यह भारत और भारतीयों के लिए अच्छी बात है.
अगली तिमाही के आंकड़े कब तक जारी होंगे?
सरकारी कैलेंडर के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में GDP ग्रोथ के आंकड़े आगामी 30 नवंबर को हो सकते हैं. वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का अनुमान है कि पूरे वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का GDP ग्रोथ रेट 6.7% रह सकता है. पहली तिमाही के आंकड़े आ चुके हैं, वहीं आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ 7 प्रतिशत से कम रह सकती है. दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के बीच GDP ग्रोथ 6.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 6.5 प्रतिशत, चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2027) में 6.8 प्रतिशत रह सकती है.
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
39 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines