PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर इस वक्त काफी चर्चाएं हैं। इसी दौरे के बीच में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा है कि भारत एक वैश्विक खिलाड़ी (World Player) होने के साथ-साथ रिश्ते को प्रगाढ़ करने की दिशा में सुरक्षा और स्थिरता का शुद्ध निर्यातक भी है।
जॉन किर्बी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वे (भारत) पहले से ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सुरक्षा निर्यात कर रहे हैं। वे इंडो-पैसिफिक क्वाड में योगदान दे रहे हैं। हम I2U2 में भारत के साथ भाग ले रहे हैं। किर्बी ने कहा कि मुझे लगता है, यह मध्य के लिए एक बहुपक्षीय व्यवस्था है। हम इसे और गहरा करने व इसे समृद्ध होते देखना चाहते हैं।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच बैठक के बारे में बात करते हुए किर्बी ने कहा कि नेताओं की चर्चा ‘भविष्य पर केंद्रित’ होगी। अमेरिका और भारत के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए किर्बी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में भारत और अमेरिका रक्षा सहयोग, साइबर, अंतरिक्ष, आपूर्ति श्रृंखला और जलवायु परिवर्तन के बारे में बात करेंगे।
रणनीतिक बातचीत के लिए जॉन किर्बी ने कहा कि यह सब भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए है। इससे पहले पीएम मोदी ने नेशनल साइंस फाउंडेशन में ‘स्किलिंग फॉर फ्यूचर’ कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिभा की एक पाइपलाइन को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीएम मोदी बोले- भारत में सबसे युवा फैक्ट्री
पीएम मोदी ने कहा था कि एक तरफ अमेरिका के पास शीर्ष श्रेणी के शैक्षणिक संस्थान और उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं। दूसरी तरफ भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा फैक्ट्री है। इसीलिए अमेरिका में वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन में पीएम मोदी ने कहा, मेरा मानना है कि भारत-अमेरिका साझेदारी टिकाऊ और समावेशी वैश्विक विकास का इंजन साबित होगी।
इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार की ओर से की गई पहलों जैसे नई शिक्षा नीति को लागू करना और शिक्षा व कौशल को एकीकृत करने के बारे में बताया। पीएम मोदी ने अमेरिकी छात्रों से भारत आने का आग्रह किया और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सैकड़ों शिक्षक पहले से ही भारत में हैं।
आज व्हाइट हाउस में डिनर
बता दें कि पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे। 23 जून को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संयुक्त रूप से दोपहर के भोजन पर प्रधानमंत्री की मेजबानी करेंगे।
इसके बाद वह यहां 20 शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे और 1,500 से अधिक प्रवासी भारतीयों व व्यापारिक नेताओं की एक सभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines