हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

PM Modi US Visit: अमेरिकी मीडिया के सवाल पर पीएम मोदी बोले- भारत में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं

विज्ञापन

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अमेरिकी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि भारत में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। दरअसल, पीएम मोदी से अमेरिकी पत्रकार ने मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार के लिए भारत सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछा था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई टिप्पणी में पीएम मोदी ने ये भी कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक लोकतंत्र हैं… भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी आत्मा में है और हम इसे जीते हैं और यह हमारे संविधान में लिखा है। भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जाति, पंथ या धर्म के आधार पर भेदभाव के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार के लिए क्या कदम उठाने को तैयार है, पीएम मोदी ने कहा कि भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास में विश्वास करता है और इसके साथ चलता है। इसलिए, जब लोग ऐसा (अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव) कहते हैं तो मुझे वास्तव में आश्चर्य होता है। उन्होंने कहा कि भारत एक वास्तविक लोकतंत्र है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और भारत सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं और लोकतंत्र स्वीकार करते हैं, तो भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होती है। भारत सबको साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola