PM Modi US Visit: तुलसी गब्बार्ड से मिले प्रधानमंत्री, डिनर पर ट्रंप से करेंगे मुलाकात, टैरिफ-अवैध प्रवासियों पर होगी बात

PM Modi US Visit Updates: प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस से अमेरिका पहुंच गए हैं। वे अमेरिका की 2 दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वे राष्ट्रपति ट्रंप से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। टैरिफ और अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर दोनों देश मिलकर सहमति से कोई फैसला ले सकते हैं।

PM Modi US Visit

अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत हुआ।

PM Modi US Visit Updates: 2 दिन रुकने के बाद फ्रांस से विदाई लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। आज गुरुवार सुबह उनका विमान करीब साढ़े 4 बजे मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर लैंड हुआ। वे ब्लेयर हाउस बिल्डिंग में ठहरेंगे। यह इमारत व्हाइट हाउस से भी बड़ी है। आज रात प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डिनर पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। वे कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। भारतीय समुदाय के लोगों से भी रूबरू होंगे।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति से टैरिफ और अवैध अप्रवासियों के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप दोबारा सत्ता में आने के बाद कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने बाद में कनाडा और मैक्सिको को टैरिफ में 30 दिन के लिए राहत दे दी। ट्रंप भारत के हाई टैरिफ रेट की आलोचना कर चुके हैं।

हालांकि अभी तक ट्रंप ने भारत पर किसी भी तरह का टैरिफ नहीं लगाया है, लेकिन दोनों देशों के बची टैरिफ को लेकर बातचीत हो सकती है। अवैध भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। अमेरिका में 7 लाख 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी भारतीय रहते हैं। इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) ने बिना वैध दस्तावेज वाले 20407 भारतीयों को चिह्नित किया है।

6 बैठकों में हिस्सा लेगा इंडियन डेलिगेशन

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमेरिका गया डेलीगेशन कुल 6 बैठकों में शामिल होगा। PM मोदी की अंतिम बैठक गुरुवार शाम 4 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात 2:30 बजे) होगी। PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करेंगे। दोनों व्हाइट हाउस में मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं। दोनों के बीच द्विपक्षीय वाता हो सकती है।

तुलसी गब्बार्ड से PM मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पहुंचते ही राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई।

अमेरिका की सबसे बड़ी बिल्डिंग में ठहरेंगे

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा उस समय हुई है, जब अमेरिका में भयंकर ठंड पड़र ही है। बर्फबारी और ओले के कारण वाशिंगटन शहर भीषण ठंड की चपेट में है। वे प्रेसिडेंट गेस्ट हाउस यानी आलीशान ब्लेयर हाउस में रुकेंगे। यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने है। इस गेस्ट हाउस में वर्ल्ड लीडर्स ठहरते हैं।

अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह अमेरिका पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। सुबह करीब साढ़े 4 बजे मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उनका विमान लैंड हुआ।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने खुद विदा किया

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की 2 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। बुधवार शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस से विदाई ली थी। उन्हें विदा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। भारत ने फ्रांस को स्वदेशी पिनाक मल्टी लॉन्च आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की पेशकश की है। PM मोदी ने फ्रांसीसी सेना को पिनाक की क्षमता को करीब से परखने के लिए न्योता दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ