G20 Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर विश्व के अन्य देशों के नेताओं के सामने अपनी बातें रखी और अमेरिकी राष्ट्रपति, चीनी राष्ट्रपति, ब्रिटेन के पीएम समेत अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात भी की।
बुधवार को पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य नेताओं के साथ बाली के तमन हुतन राया मैंग्रोव फॉरेस्ट का दौरा किया और पौधे लगाए। बाली दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी मैंग्रोव जंगल पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
खास अंदाज में पीएम मोदी ने स्वीकार किया बाइडेन का अभिवादन
इस दौरान जो बाइडेन ने खास अंदाज में सलामी देते हुए पीएम मोदी का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ उठाकर इशारों में उनका अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि सोमवार को बाली पहुंचे पीएम मोदी के ‘डिजिटल परिवर्तन’ पर आधारित जी20 के तीसरे कार्य सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन से इतर आठ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। प्रधानमंत्री के इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय समझौते होने की उम्मीद है।
भारतीय समुदाय का भी पीएम मोदी ने जताया था आभार
रविवार रात बाली पहुंचने पर पीएम मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बाली में गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी! मंगलवार को पीएम मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर G20 कार्य सत्र को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने यूक्रेन में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की दीर्घकालिक स्थिति को दोहराया और कहा हमें कीव में युद्धविराम के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा।
उन्होंने यह भी कहा, “पिछली शताब्दी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया। उसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का मार्ग अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है। एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का दायित्व हमारे लिए कोविड के बाद का समय हमारे कंधों पर है। दुनिया में शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाना समय की मांग है।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
4 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines