Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 70वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वाशिम से शुरू की पदयात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 70वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1500 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 10वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के वाशिम से पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा आज सुबह छह बजे जम्भरून फाटा से आरंभ हुई। यह पदयात्रा शाम को मेड़शी गांव पहुंचेगी और रात में अकोला जिले के पातुर में ठहरेगी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। इस यात्रा में आज सचिन पायलट भी शामिल होंगे।
LIVE: Maharashtra leg of the #BharatJodoYatra resumes from Washim. https://t.co/cCVzmLe7Y8
— Congress (@INCIndia) November 16, 2022
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
Backed by immense public support, the Maharashtra leg of the #BharatJodoYatra resumed from Washim today. pic.twitter.com/odx2rGtNYZ
— Congress (@INCIndia) November 16, 2022
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार 11 नवंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिव सेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के हिंगोली में इस यात्रा में शामिल हुए।
अभी पढ़ें – G20 Summit 2022: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ठोकी ‘सलामी’ तो PM मोदी ने ऐसे स्वीकार किया अभिवादन
राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। फिलहाल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: