प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चीन दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष पर भी बात की थी। बुधवार को इसे लेकर PM ने दो यूरोपीय नेताओं से फोन पर भी बात की है। पीएम ने दोनों नेताओं से यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र संपन्न करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
पीएम मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त रूप से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार, स्थिरता, रक्षा, सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र संपन्न करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
भारत हमेशा युद्ध के खिलाफ रहा
पीएम मोदी से दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने को लेकर भी चर्चा की है। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं को भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा युद्ध के खिलाफ रहा है। वह भी चाहता है कि रूस-यूक्रेन में चल रहा संघर्ष जल्द से जल्द समाप्त हो जाए। भारत के लिए इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ के बीच पुतिन का बड़ा फैसला, बोले- जेलेंस्की को बातचीत करनी है तो मॉस्को आ जाएं
पीएम ने दोनों नेताओं को किया आमंत्रित
पीएम मोदी ने दोनों नेताओं से बातचीत के दौरान उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। पीएम ने दोनों नेताओं से अगले साल भारत में होने वाले यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है।
पीएम मोदी से बातचीत की जानकारी एक्स पर की साझा
टेलीफोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर लिखा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके खुशी हुई। हम राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ भारत के निरंतर सहयोग का हार्दिक स्वागत करते हैं। रूस को उसके आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और शांति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मजबूर करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
ये भी पढ़ें: ‘भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश’, ट्रंप ने अपने फैसले का किया बचाव
यह युद्ध दुनिया के लिए एक जोखिम
उन्होंने कहा कि यह युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए हानिकारक है और आर्थिक स्थिरता को कमजोर करता है। इसलिए यह पूरी दुनिया के लिए एक जोखिम है। भविष्य को देखते हुए, हम 2026 में जल्द से जल्द अगले यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन में एक संयुक्त रणनीतिक एजेंडे पर सहमत होने की योजना बना रहे हैं। हम वर्ष के अंत तक एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी करने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसे प्राप्त करने के लिए अभी भी प्रगति आवश्यक है।
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
17 mins agoLIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines