जर्मनी-भारत में होने वाली है 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील? जानिए पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की मुलाकात क्यों है खास?

जर्मनी-भारत में होने वाली है 8 अरब डॉलर सबमरीन डील? जानिए पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मुलाकात कैसे है खास?

pm modi meets german chancellor fredrick merz

Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो गए हैं. इसी कड़ी में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज आज पहली बार भारत आ रहे है, वो दो दिन दौरे पर रहेंगे.इस दौरान वो 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे, जिसके बाद दोनों साबरमती आश्रम जाएंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर के बीच महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें वो भारत-जर्मनी पॉलिटिकल पार्टनरशिप पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘स्टार्टअप्स ही भारत के भविष्य के सह-आर्किटेक्ट’, AI से होगा समाज का बड़ा परिवर्तन; बैठक में बोले पीएम मोदी

विज्ञापन

क्यों खास है 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील?

जर्मनी और भारत 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील के आखिरी फेज पर काम कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये भारत का अबतक का सबसे बड़ा रक्षा समझौता होगा. ऐसा पहली बार होगा कि जर्मनी पनडुब्बी बनाने की तकनीक भारत को देने वाला है. अभी तक भारतीय नौसेना करीब एक दर्जन पुरानी रूसी सबमरीन और 6 नए फ्रांस मॉडल से काम चला रही है. अगर जर्मनी और भारत में 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील पक्की हो जाती है तो भारत फ्रांस से तीन और सबमरीन नहीं खरीदेगा.

पनडुब्बियों में क्या होगा खास?

जानकारी के मुताबिक नई सबमरीन एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम से लैस होंगी. इस सिस्टम की मदद से डीजल डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन के मुकाबले पनडुब्बियां ज्यादा देर तक पानी में रह सकती हैं. इससे हिंद महासागर में भारत की निगरानी मजबूत होगी. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक भारत ग्लोबल लेवल पर मिलिट्री हार्डवेयर का दूसरा सबसे बड़ा आयात करने वाला देश है. जानकारी के मुताबिक भारत और जर्मनी में होने वाले समझौते का एक खास मकसद है. दरअसल भारत हथियारों के लिए रूस पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है.

कई अहम मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. पीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक में बिजनेस और निवेश, टेक्नोलिजी, एजुकेशन, स्किल डेवलेपमेंट समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ