5000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2, तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी

Kempegowda International Airport in Bengaluru
विज्ञापन

बेंगलुरु: करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। टर्मिनल 2 की अंदर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

अभी पढ़ें –

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को बेंगलुरू में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इस टर्मिनल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पूरा टर्मिनल गोल्डन रंग से जगमग कर रहा है।

विज्ञापन

T2 के उद्घाटन के साथ, यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ-साथ चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर दोगुना हो जाएंगे, जिससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, टर्मिनल 2 सालाना 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से लगभग 5-6 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।

विज्ञापन

T2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी को इस तरीके से सजाया गया है जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप एयरपोर्ट नहीं बल्कि बगीचे में वॉक करने आए हैं। यात्री 10,000+ वर्गमीटर की हरी दीवारों, लटकते बगीचों और बाहरी उद्यानों से होकर यात्रा करेंगे और इन उद्यानों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में बनाया गया है।

विज्ञापन

टर्मिनल के डिजाइन के लिए, अमेरिकी आर्किटेक्चर फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल (एसओएम) को चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ