---विज्ञापन---

देश angle-right

78 साल बाद शिफ्ट होगा PMO, सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए दोनों इमारतों की खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में बने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे. इन दोनों आधुनिक सरकारी परिसरों का उद्देश्य प्रशासन को तेज, पारदर्शी और जनता के लिए आसान बनाना है. जानिए इन भवनों की खास खूबियां और इनमें कौन-कौन से कार्यालय होंगे.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में बने दो नए और आधुनिक सरकारी परिसरों सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का आज उद्घाटन करने जा रहे हैं. इन दोनों इमारतों को केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सुधार और बेहतर जनसेवा के उद्देश्य से तैयार किया है. सरकार का मानना है कि इन भवनों से आम लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और सरकारी कामकाज पहले से ज्यादा तेज और असरदार होगा. आज प्रधानमंत्री मंत्री ऑफिस 78 साल बाद नए कॉम्पलेक्स में शिफ्ट होने वाला है.

ये भी पढ़ें: मलेशिया में गूंजा ‘भारत माता की जय’, PM मोदी ने वहां रहने वाले भारतीयों को दिया खास तोहफा

---विज्ञापन---

सेवा तीर्थ: आम जनता के लिए एक बड़ा केंद्र

सेवा तीर्थ को खास तौर पर जनसेवा केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है. यहां आम नागरिकों से जुड़ी कई सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. इस भवन में अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के शिकायत निवारण कार्यालय, जनसुनवाई काउंटर और हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. सेवा तीर्थ में आने वाले लोग अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे. लंबी प्रक्रिया और बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से लोगों को राहत मिलेगी. यहां डिजिटल टोकन सिस्टम, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा और बैठने के लिए आरामदायक इंतजाम किए गए हैं. दिव्यांग और बुजुर्ग नागरिकों के लिए रैंप, लिफ्ट और स्पेशल हेल्प काउंटर भी मौजूद हैं.

सेवा तीर्थ में क्या-क्या?

सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन बिल्डिंग हैं- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3. सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) है. नए PMO के पास ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है. इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूदा आवास से नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है. ये सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे. कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका है.

---विज्ञापन---

कर्तव्य भवन: आधुनिक प्रशासन का नया चेहरा

कर्तव्य भवन को आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है. इसमें केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों के दफ्तर होंगे. यहां नीति निर्माण, फाइलों का निपटारा और प्रशासनिक फैसले लिए जाएंगे. इस भवन में स्मार्ट ऑफिस, आधुनिक मीटिंग हॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम और सुरक्षित डिजिटल नेटवर्क की सुविधा दी गई है. इसका मकसद ये है कि अधिकारी और कर्मचारी एक बेहतर माहौल में काम कर सकें और निर्णय तेजी से लिए जा सकें.

ये भी पढ़ें: ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे…’, जब PM मोदी ने राज्यसभा में शायरी सुनाकर विपक्ष को लपेटा; देखें VIDEO

---विज्ञापन---

कर्तव्य भवन में क्या-क्या?

कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय समेत कई प्रमुख मंत्रालयों को जगह दी गई है. सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन दोनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है. इनमें सोलर एनर्जी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और ऊर्जा बचत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. नेचुरल लाइट और हवादार डिजाइन से बिजली की खपत भी कम होगी.

First published on: Feb 13, 2026 09:19 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola