Mopa International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mopa International Airport) का उद्घाटन करेंगे। इसकी आधारशिला नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी। बता दें कि ये गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा, पहला डाबोलिम में स्थित है।
डाबोलिम हवाई अड्डे की वर्तमान यात्री क्षमता 8.5 एमपीपीए (प्रति वर्ष मिलियन यात्री) है। मोपा हवाई अड्डे के साथ यात्रियों को संभालने की कुल क्षमता लगभग 13 एमपीपीए हो जाएगी।
डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय स्थानों के साथ सीधा संपर्क प्रदान करता है। मोपा हवाईअड्डे के जरिए इनकी संख्या बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक हो जाएगी।
गोवा के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को इस एयरपोर्ट पर शानदार अनुभव होगा। उत्तरी गोवा में स्थित मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद यहां से 5 जनवरी 2023 को फ्लाइट्स शुरू होंगी। यकीनन, इससे आने वाले समय में खासतौर पर गोवा पर्यटन बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
गोवा में कहां बनाया जा रहा है मोपा एयरपोर्ट
उत्तरी गोवा में पेरनेम के एक गांव मोपा में स्थित ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है। ये एयरपोर्ट राजधानी पंजिम से लगभग 35 किमी और दक्षिण गोवा से लगभग 100 किमी की दूरी पर है। मोपा में नया गोवा हवाईअड्डा परिसर में पर्याप्त पार्किंग स्थान भी प्रदान करेगा, जो डाबोलिम हवाईअड्डे के पास नहीं है।
मोपा हवाई अड्डे से 8 भारतीय शहरों के लिए उड़ानें
मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के आठ प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद और चेन्नई से जुड़ेगा। मोपा और चेन्नई के बीच उड़ानें बुधवार को छोड़कर रोजाना संचालित होंगी। मोपा और अहमदाबाद के बीच रविवार को छोड़कर रोजाना परिचालन होगा। मोपा से पुणे के लिए पहली उड़ान (एक घंटा पांच मिनट लंबी) 5 जनवरी को रात 11:20 बजे उड़ान भरने वाली है।
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
38 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines