PM Modi on Startup: देश के ज्यादातर युवाओं का सपना स्टार्टअप करने या बिजनेस करने का होता है। लेकिन 90 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं का सपना धरातल पर उतर ही नहीं पाता है। इसके पीछे आर्थिक, मानसिक या पारिवारिक कारण बहुत कम होता है, सबसे बड़ी मुश्किल होती है सरकार के जटिल नियम। विभागों के भारी भरकम नियम, दफ्तरों की अनगिनत बार भाग दौड़ युवाओं को मजबूरन नौकरी की तरफ मोड़ देती है। सरकारी नियमों की जटिलता के चलते युवा नौकरी को ही सहजता मानकर ज्वाइन कर लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
केंद्र सरकार अब अपने नियमों को नई पीढ़ी के हिसाब से बदलेगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किला से इसकी घोषणा की। पीएम मोदी ने इसके लिए टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए, हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है।
कैसे काम करेगी टास्क फोर्स?
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि टास्क फोर्स एक निश्चित समय सीमा के भीतर तय किए टारगेट को पूरा करेगी। टास्क फोर्स वर्तमान सरकारी नियमों, कानूनों, नीतियों और प्रथाओं को 21वीं सदी के अनुकूल बनाने के लिए काम करेगी। साथ ही नियमों के बदलाव में वैश्विक स्तर के नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sudarshan Chakra: क्या है ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन? जिसे PM मोदी करेंगे लॉन्च, 2035 तक पूरा करने का लिया संकल्प
क्यों बनाई गई टास्क फोर्स?
पीएम मोदी काफी समय से विकसित भारत के बात कर रहे हैं। टास्क फोर्स बनाने का उद्देश्य भी इसी मिशन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। पीएम मोदी साल 2047 तक विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं। उद्योगों और स्टार्टअप के वर्तमान नियम काफी पुराने हैं। वहीं युवा पीढ़ी पुराने नियमों को जटिल समझती है। आसान भाषा में, कम स्टेप में बिजनेस शुरू करने की फॉर्मेलिटी करना चाहते हैं। इन्हीं नियमों की सुरक्षित लेकिन आसान बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
90% स्टार्टअप हो जाते हैं फेल
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महज 10 प्रतिशत युवा ही स्टार्टअप करते हैं। इसमें से 90 प्रतिशत स्टार्टअप फेल हो जाते हैं। इसके पीछे फंड, मिस मैनेजमेंट, अकुशलता और सरकारी नियमों की जटिलता होती है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के अनुसार, भारत में पिछले साल तक 1.17 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर थे।
युवाओं को मिलेगी हिम्मत
टास्क फोर्स की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस रिफॉर्म के साथ जो नए लोग अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनको हिम्मत मिलेगी। हमारे स्टार्टअप हों, लघु उद्योग हों, गृह उद्योग हों, नए रिफॉर्म से हमारे उद्यमियों की कंप्लायंस कॉस्ट काफी कम हो जाएगी। इससे कारण उन्हें नई ताकत मिलेगी। लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और व्यवस्था में बदलाव के कारण युवाओं को एक बहुत बड़ी ताकत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ‘इस दिवाली बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है’, PM मोदी का लाल किले से बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
1 hr ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
3 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
4 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
4 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
4 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
12 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
13 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
14 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
14 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines