PM Modi Speech Unique Fact: अब कहावत होगी-'चंदा मामा बस एक टूर के', मोदी के भाषण की 5 रोचक बातें

PM Modi Speech Unique Fact

PM Modi Speech Unique Fact

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। लोग ढोल-नगाड़े लेकर सड़कों पर उतर आए। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। आइए आपको बताते हैं Chandrayaan-3 सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी की स्पीच के 5 यूनिक फैक्ट।

विज्ञापन

1 इंडिया इज नाऊ ऑन द मून

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘इंडिया इज नाऊ ऑन द मून’ आज हम अंतरिक्ष में नए भारत के के साक्षी बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं ब्रिक्स में शामिल लेने साउथ अफ्रीका में हूं। लेकिन हर इंडियन की तरह मेरा मन चंद्रयान पर अटका हुआ था।

विज्ञापन

2 चंदा मामा बस एक टूर के

पीएम मोदी ने कहा कि चांद से जुड़े तथ्य अब बदल गए। अब कहावत होगी-चंदा मामा बस एक टूर के हैं। उन्होंने कहा कि हम धरती को मां और चांद को मामा कहते हैं। अब चंदा मामा बहुत दूर नहीं, अब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

विज्ञापन

3 आंखों के सामने बना इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखने से जीवन धन्य हो गया। ऐसी घटनाएं जीवन में चिरंजीव चेतना बनती हैं। उन्होंने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। ये नए भारत का जयघोष है।

विज्ञापन

4 धरती का संकल्प चांद पर किया पूरा

पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण नए भारत के आगे बढ़ने का है। अमृतकाल में नई अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर पूरा किया है।

5 नई ऊर्जा, नया विश्वास और नई चेतना

पीएम मोदी ने कहा, ‘जीवन धन्य हो गया। यह पल भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास और नई चेतना का है।’ उन्होंने कहा कि हम उस दक्षिण ध्रुव पर पहुंचे हैं जहां कोई नहीं पहुंचा है। आज सारे मिथक बदल जाएंगे। उन्होंने कहा ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ