PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक बार फिर राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे। उन्होंने कहा कि हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें। देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है। जनता न केवल उनको देख रही है बल्कि सजा भी दे रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक ऐसी कार्य संस्कृति को लेकर आए हैं जो देश में मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे सभी भेदों को मिटाने वाली है। यह तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हमारे आदिवासियों का योगदान स्वर्णिम पृष्ठों से भरा हुआ है। लेकिन दशकों तक हमारे आदिवासी विकास से वंचित रहे और विश्वास का सेतु तो कभी बन ही नहीं पाया।
और पढ़िए – गहलोत सरकार के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला मार्च, पूनियां बोले- 2023 में बदलेगी सत्ता
पीएम बोले- अटलजी के सरकार में पहली बार आदिवासी मंत्रालय बना
अगर कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण के प्रति समर्पण भाव से काम किया होता तो हमको इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह अटल जी की ही सरकार थी जिसमें पहली बार आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बना था। उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी बच्चों के लिए 500 नए एकलव्य स्कूल स्वीकृत किए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले आदिवासी परिवारों को 14 लाख जमीन के पट्टे दिए गए थे, जबकि हमने बीते कुछ वर्षों में ही 7 लाख से अधिक पट्टे दिए हैं। आदिवासियों की भावनाओं से खेलने की बजाए, इन्होंने कुछ काम किया होता तो हमको इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती।
पीएम बोले- भाजपा सरकार ने किसान का सामर्थ्य बढ़ाया है
इनकी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति वोटबैंक के आधार पर ही चलती थी, लेकिन हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की। PM- स्वनिधि और PM- विकास योजना के जरिए हमने समाज के एक बड़े वर्ग का सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया है। इस देश में कृषि की सच्ची ताकत छोटे किसानों में है, लेकिन ये किसान उपेक्षित थे… इनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था, हमारी सरकार ने छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को हमने विशेष स्थान दिया। हमने UN को मिलेट्स ईयर के लिए लिखा। जैसे ‘श्री फल’ का महात्म्य है वैसे ही ‘श्री अन्न’ का महात्म्य है। इससे मेरे छोटे किसान को बहुत लाभ मिलने वाला है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines