Live Updates
पाकिस्तान से सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर ही बात होगी : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि न्यू एज वॉरफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। मेड इन इंडिया प्रमाणिकता सिद्ध हुई। 21वीं सदी के वॉरफेयर में मेड इन इंडिया का समय आ चुका है। हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस बेहतर दुनिया की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर ही बात होगी।
जवाब हमारी शर्तों पर दिया जाएगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने अभी पाकिस्तान के आतंकवादी और सैन्य ठिकानों पर अपने हमले रोक दिए हैं। पाकिस्तान सीमा पर वार किया था, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। अब किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत पर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और जवाब हमारी शर्तों पर दिया जाएगा।
'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को नहीं सहेगा हिन्दुस्तान', ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन
पीएम मोदी ने कहा कि सिंदूर मिटाने की कीमत हमने वसूल की। किसी ने ये सपने में भी नहीं सोचा था। आतंकवादी तीन दशक से पाकिस्तान में घूम रहे थे। भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया और 3 दिनों में तबाह किया। ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ स्थगित किया है, भविष्य में पाकिस्तान के हर कदम को देखने के बाद एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। भविष्य में भी पाकिस्तान पर वार होगा।
'ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं...', PM मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।
भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा कदम उठाएगा। जब भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमला किया, तो न केवल आतंकवादियों की इमारतें नष्ट हुईं, बल्कि उनके साहस को भी कुचला गया।
सेना को खुली छूट दी : PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।
पहलगाम हमले ने देश-दुनिया को हिलाकर रख दिया : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जो निर्दोष लोग छुट्टी मना रहे थे, उन्हें उनके परिवारों के सामने, उनका धर्म पूछकर मार दिया गया।
पीएम मोदी बोले- इस शौर्य, पराक्रम और साहस को देशवासियों को समर्पित करता हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं।
दुनिया ने भारत का शौर्य और संयम दोनों देखा : मोदी
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हम सभी ने पिछले कुछ दिनों में देश की क्षमता और धैर्य को देखा है। मैं सशस्त्र बलों, सेना, खुफिया एजेंसी और वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं।
आतंकियों ने देश की सद्भावना को तोड़ने की कोशिश की : PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने देश की सद्भावना को तोड़ने की कोशिश की। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ।
PM Modi Address Nation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए आक्रमण को भारतीय सशस्त्र बलों ने विफल कर दिया और पाकिस्तानी एयर डिफेंस के ठिकानों पर बमबारी की। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशवासियों को बड़ा संदेश दिया।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines