PM Modi Slams TMC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि TMC ने पंचायत चुनावों के दौरान खूनी खेल खेला है। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने TMC पर मतदाताओं को धमकी देने और उनके जीवन को नरक बनाने का भी आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग जो खुद को लोकतंत्र के चैंपियन के रूप में बताते हैं, वे ही EVM से छुटकारा पाने की साजिश रचते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि TMC ने गुंडों को सुपारी दी थी और उनसे वोटिंग वाले दिन बूथ पर कब्जा करने को कहा था। TMC काम पूरा करने के लिए घातक हमलों को अपने साधन के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सदस्य बिना अहंकार के काम करते हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लेकर भी विपक्षी दलों पर साधा निशाना
मणिपुर को लेकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता है, इसलिए वे (विपक्ष) लोकसभा में बिना किसी तर्क के कुछ भी बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया। विपक्षी सदस्य बीच में ही सदन से निकल गए, ये उनकी उस सच्चाई को बयां करती है कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर रहे थे। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर जीत के जरिए सरकार ने देश में नकारात्मकता फैलाने वाले विपक्ष को करारा जवाब दिया है।
स्थानीय निकाय चुनावों में टीएमसी को मिली थी जीत
बता दें कि 8 जुलाई को बंगाल में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भारी जीत हासिल की थी। पार्टी ने बंगाल की सभी 20 जिला परिषदों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा करीब 80 प्रतिशत यानी 3,317 में से 2,641 ग्राम पंचायत और 92 प्रतिशत यानी 341 में से 313 पंचायत समिति सीटों पर जीत दर्ज की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले चुनाव संबंधी हिंसा में कुल 40 लोग मारे गए। सिर्फ मतदान वाले दिन यानी 8 जुलाई को 21 लोगों की मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
54 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines