आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी वजह

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया। हमले के वक्त पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे। हमले की जानकारी के बाद वे आज सुबह ही स्वदेश लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला लिया।

PM Modi skips Pakistan airspace

PM Modi skips Pakistan airspace

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया। सऊदी अरब से वापस लौटते समय पीएम ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे हैं। वे मंगलवार सुबह ही दो दिन के दौरे के लिए सऊदी अरब गए थे। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 27 पर्यटक मारे गए। वहीं 17 पर्यटक घायल हुए थे।

विज्ञापन

इंटेलिजेंस ने दी थी ये सलाह

हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वापसी के दौरान पीएम के प्लेन बोइंग 777-300 ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया। जबकि जाते समय उनका प्लेन पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजरा था। सूत्रों की मानें तो हमले के बाद इंटेलिजेंस की सलाह के बाद पीएम मोदी के प्लेन का रूट डायवर्ट किया गया था। पीएम मोदी ने इंडिया वापस लौटते समय ओमान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनके विमान ने गुजरात की सीमा से भारत में प्रवेश किया और राजस्थान के ऊपर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया।

विज्ञापन

PM Modi's plane avoided Pakistan airspace while returning to Delhi

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की मीटिंग

दिल्ली से लौटने के बाद पीएम ने एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से हमले को लेकर जरूरी जानकारी ली। इसके बाद वे सीधा पीएमओ के लिए निकल गए। उधर गृहमंत्री अमित शाह आज श्रीनगर में हैं। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी इसके अलावा घटनास्थल का दौरा किया। वहीं आज शाम 6 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होगी। बैठक अमित शाह के श्रीनगर से लौटने के बाद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ