PM Modi Rajkot Video : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी 24-25 फरवरी को गुजरात दौरे पर हैं। वे राजकोट में गुजरात के पहले एम्स का उद्घाटन करेंगे। राजकोट जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो साझा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार चुनाव जीतने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मेरे दिल में हमेशा राजकोट का एक विशेष स्थान रहेगा।
नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने का लंबा सफर तय किया। नरेंद्र मोदी तीसरी बार लोकसभा चुनाव में उतरने वाले हैं। इस बीच उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके पहली बार राजकोट उपचुनाव जीतने का यह वीडियो है। साल 2002 में वे आज के दिन 24 फरवरी को चुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा के सदस्य बने थे।
यह भी पढ़ें : यह कैसा विपक्षी गठबंधन? जब राजनीतिक दलों के सुर हैं अलग-अलग
2001 के अक्टूबर में बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी साल 2001 के अक्टूबर महीने में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। सीएम पद पर बनने रहने के लिए उन्हें विधानसभा का सदस्य होना जरूरी था। छह महीने के अंदर राजकोट में उपचुनाव हुआ, जिसमें जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी विधानसभा के सदस्य बने थे। वो दिन आज का ही था। नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे से पहले राजकोट का किस्सा याद दिया।
राजकोट से चुनाव जीतकर बने थे विधानसभा के सदस्य
वीडियो के साथ लिखा है कि देखो देखो कौन आया… गुजरात का शेर आया। आज से ठीक 22 साल पहले 24 फरवरी 2002 को नरेंद्र मोदी पहली बार विधायक बने थे और उन्होंने गुजरात विधानमंडल में कदम रखा। इस जीत ने न सिर्फ गुजरात के लिए, बल्कि देश-दुनिया के लिए नए युग की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में क्यों भावुक हुए पीएम मोदी? देखें Video
मेरे दिल में राजकोट का विशेष स्थान : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे दिल में राजकोट का एक विशेष स्थान रहेगा। इस शहर के लोगों ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई। मैंने तब से हमेशा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का कार्य किया है। ये भी सुखद संयोग है कि मैं गुजरात में आज और कल रहूंगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहां से 5 एम्स देश को समर्पित करूंगा।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
9 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
9 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
10 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines