प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के प्रदर्शन के बीच अपने वीडियो पर युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी थी.
---विज्ञापन---
शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो में उन्होंने कहा, 'थैंयू फ्रेंड्स… कल रात आपसे मिलने का मौका मिला.कल रात मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आपने जिस प्रकार से प्रतिक्रिया दीं… सकारात्मक सुझाव दिए. सभी का धन्यवाद. ये प्यार बना रहेगा. हमारा नाता और ज्यादा सक्रियता से जुड़ता रहेगा.'
---विज्ञापन---
कल वाले वीडियो में क्या बोले थे PM
गुरुवार रात जारी किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था, ‘दोस्तों, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्रों और उनके परिजनों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे अहम जिम्मा था कि छात्रों का एक साल खराब ना हो. तुरंत एग्जाम करवाना बहुत जरूरी था. सरकार ने भी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करके कम से कम समय में इसका प्रबंधन किया. अभी पांच छह दिन पहले नतीजे भी जारी कर दिए गए.’
---विज्ञापन---
साथ ही उन्होंने कहा था, ‘देशभर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम वहां पर संतोष करने वाले लोगों में से नहीं हैं. इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाए और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.’
---विज्ञापन---