सेशेल्स के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच रविवार को हाईलेवल द्विपक्षीय बातचीत हुई. इस दौरान दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए कुल 19 अहम समझौतों और सहयोग कार्यक्रमों पर साइन किए. इन समझौतों का मकसद रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और विकास सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाना है. बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स केवल अच्छे दोस्त ही नहीं बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भरोसेमंद साझेदार भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा, समृद्धि और विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, भविष्य में ये सहयोग और मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें: PM Modi Seychelles Visit: क्या है भारत का ‘महासागर विजन’ और सेशेल्स दौरा क्यों है बेहद खास? जानें इसके मायने
किन समझौतों पर बनी सहमति?
इस दौरान जिन प्रमुख समझौतों पर सहमति बनी, उनमें रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली (UPI), स्वास्थ्य सेवाएं, अंतरिक्ष तकनीक, कृषि विकास, शिक्षा, क्षमता निर्माण और विकास परियोजनाएं शामिल हैं. दोनों देशों ने नई स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने का फैसला किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों की साझा धरोहर है. इसे सुरक्षित, समृद्ध और स्थायी बनाए रखने के लिए भारत और सेशेल्स मिलकर काम करेंगे. उन्होंने समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला और ब्लू इकोनॉमी को भविष्य की साझेदारी का अहम आधार बताया.
क्यों खास है पीएम मोदी का दौरा?
ये दौरा भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के अवसर पर भी खास महत्व रखता है. इस दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स की संसद को भी संबोधित किया और दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स के विकास का भरोसेमंद सहयोगी बना रहेगा. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स सरकार द्वारा दिए गए सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ को भी स्वीकार किया. उन्होंने ये सम्मान जलवायु परिवर्तन और समुद्री संरक्षण के लिए काम कर रहे सभी देशों को समर्पित किया.
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 hr agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 hr agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
3 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
4 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
5 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
5 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
5 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
9 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines