PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की फ्रांस यात्रा पर हैं। इस दौरान वे फ्रांस के मार्सिले शहर भी गए। जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर से जुड़े महत्वपूर्ण इतिहास को याद किया। उन्होंने सावरकर को याद करते हुए लिखा मार्सेली का भारत की आजादी में खास महत्व है। वीर सावरकर ने यहीं से साहसिक पलायन का प्रयास किया था। पीएम ने कहा कि मैं मार्सेली के लोगों और उस वक्त के फ्रांसीसी अधिकारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने वीर सावरकर को ब्रिटिश अधिकारियों को नहीं सौंपने की बात की थी। वीर सावरकर आज भी हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
पीएम मोदी ने मार्सेली शहर में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकोें को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी थे। पीएम ने यहां पर नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया।
ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे ने की शरद पवार की तारीफ, कहा- राजनीति में रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं…
मार्सिले और सावरकर का कनेक्शन
बता दें कि वीर सावरकर 1910 में मार्सेली शहर में ब्रिटिश जहाज से भागने में सफल हुए थे। सावरकर को ब्रिटिश अधिकारी राजनीतिक कैदी के तौर पर लंदन से भारत ला रहे थे। इस दौरान 8 जुलाई 1910 को ब्रिटिश जहाज मोरिया फ्रांस के मार्सेली बंदरगाह पहुंचा। सावरकर यहां एक बाथरूम की खिड़की के जरिए समुद्र में कूदे और तैरकर किनारे पर पहुंचे, लेकिन फ्रांसीसी अधिकारियों ने उनको अंग्रेजों को सौंप दिया।
इस मामले में फ्रांस और ब्रिटेन के बीच काफी समय तक कुटनीतिक तनाव भी रहा। फ्रांस का आरोप था कि सावरकर की वापसी अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन था। इस मामले में उचित प्रकिया का पालन नहीं किया गया।
ये भी पढ़ेंःअगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, पेरिस में PM मोदी ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
25 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines