प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गए। यह दौरा न सिर्फ भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा देने वाला है, बल्कि खाड़ी देशों के साथ भारत के गहरे होते संबंधों का भी प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री मोदी का सऊदी अरब का तीसरा दौरा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी देश की तीसरी यात्रा है, इससे पहले वह 2016 और 2019 में रियाद जा चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के सभी प्रधानमंत्रियों ने मिलकर 7 दशकों में केवल तीन बार ही सऊदी अरब का दौरा किया था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का यह खाड़ी क्षेत्र के किसी देश का 15वां दौरा है, जो इस बात को रेखांकित करता है कि पिछले एक दशक में भारत ने इस क्षेत्र के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को कितनी गंभीरता से मजबूत किया है।
भारत-सऊदी संबंधों में नया युग
2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्ट वेस्ट’ नीति के तहत खाड़ी देशों के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी है। सऊदी अरब, जो कि ऊर्जा, व्यापार, निवेश और भारतीय प्रवासी समुदाय के दृष्टिकोण से भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण देश है, के साथ भारत ने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें रक्षा सहयोग, सुरक्षा, ऊर्जा साझेदारी और निवेश बढ़ाने जैसे विषय शामिल हैं।
निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा भारत में सऊदी निवेश को लेकर भी अहम घोषणाएं संभव हैं।
भारतीय समुदाय को भी मिलेगा संदेश
सऊदी अरब में लगभग 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो भारत और सऊदी के बीच सांस्कृतिक सेतु का काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्राओं में प्रवासी भारतीयों से संवाद एक अहम पहलू रहा है। इस बार भी वे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और सरकार की योजनाओं तथा प्रवासी कल्याण के प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक कूटनीतिक पहल नहीं है बल्कि यह भारत की वैश्विक भूमिका और खाड़ी देशों के साथ बदलते समीकरणों की झलक भी देती है। भारत अब खाड़ी क्षेत्र के साथ संबंधों को केवल तेल और व्यापार तक सीमित नहीं रख रहा बल्कि एक व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण से इन्हें आकार दे रहा है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines