---विज्ञापन---

पीएम मोदी की पार्टी नेताओं को नसीहत, बिना वोट की उम्मीद किए मुसलमानों तक पहुंचें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से बिना वोट की उम्मीद किए मुसलमानों समेत अल्पसंख्यकों तक पहुंचने का आह्वान किया है। दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने समापन भाषण में पीएम मोदी ने उन क्षेत्रों के […]

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं से बिना वोट की उम्मीद किए मुसलमानों समेत अल्पसंख्यकों तक पहुंचने का आह्वान किया है। दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने समापन भाषण में पीएम मोदी ने उन क्षेत्रों के बारे में बात की जहां पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत करने की आवश्यकता है।

---विज्ञापन---

 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी धर्मों के लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से विश्वविद्यालयों और चर्चों का दौरा करने के लिए कहा। सूत्रों ने कहा, “प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पसमांदा मुसलमानों, बोहरा समुदाय, मुस्लिम पेशेवरों और शिक्षित मुसलमानों से बिना वोट की उम्मीद किए मिलने का आह्वान किया।”

---विज्ञापन---

अभद्र टिप्पणी से बचें नेता

सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से बचने का भी निर्देश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और देश के विकास में योगदान देने के प्रयासों को दोगुना किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में तब्दील किया जाना चाहिए, तभी देश तेजी से आगे बढ़ सकता है।

एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करें

पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के तहत सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सभी मोर्चों से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को और अधिक जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आकांक्षी जिलों के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रह को बचाने का मंत्र भी दिया।

First published on: Jan 17, 2023 10:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola