नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि NCC कैडेट विशेष हैं। उन्होंने कहा, NCC कैडेट के रूप में देश के युवा एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की रैली में शामिल हुए।
और पढ़िए –Punjab News: जालंधर में कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया ने सल्फास की गोलियां खाकर किया सुसाइड
पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
इस दौरान NCC के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक स्मारक सिक्का जारी किया। इससे पहले पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा, आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन वर्षों में NCC का जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, जो इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं।
और पढ़िए –दिल्ली की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाएगी केजरीवाल सरकार, एक अप्रैल से होगा काम शुरू
एनसीसी कैडेट्स का देश के विकास में अहम योगदान
आगे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, हमें कैडेट्स के दृढ़ संकल्प पर गर्व है। एनसीसी कैडेट्स ने बहुत प्रशंसनीय काम किया है। एनसीसी कैडेट्स का देश के विकास में अहम योगदान हैं। उन्होंने कहा, बीते एक दशक के दौरान एनसीसी में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मैं देख रहा था यहां जो परेड हुई उसका नेतृत्व भी बेटी ने किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
59 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines