आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के दुरुपयोग और डीपफेक वीडियो की बढ़ती घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक भाषण में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के दुरुपयोग पर चिंता जताई। शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी ऑफिस में दिवाली मिलन समारोह में पीएम मोदी ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मीडिया को इस दुरुपयोग और संकट के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। साथ ही डीपफेक वीडियो की घटनाओं पर चिंता जताई। यहां तक की उन्होंने कहा कि मैंने खुद का भी एक डीपफेक वीडियो देखा। मेरे कुछ प्रशंसकों ने मुझे एक वीडियो भेजा, जिसमें मैं गरबा खेलता दिख रहा हूं। पीएम ने कहा कि ऐसे वीडियो बताते वक्त डिस्क्लेमर देना अनिवार्य होना चाहिए कि यह डीपफेक तकनीक का प्रयोग करके बनाया गया है।
इसे भी पढ़ेंः कश्मीर में बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 5 आतंकी ढेर
बता दें कि हाल ही में डीपफेक वीडियो का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया रहा। डीपफेक वीडियो का अर्थ है कि एक व्यक्ति की वीडियो में किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा लगा देना। कई सेलिब्रिटीज के इस तरह के वीडियो सामने आए हैं। इसमें रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सुर्खियों में आया था, जिसके बाद कैटरिना कैफ, काजोल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा सहित कई अन्य सेलिब्रिटिज के भी ऐसे ही वीडियो सामने आ गए। रश्मिका मंदाना के केस में तो मुकदमा भी दर्ज हो चुका है और पुलिस ने एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
इसे भी पढ़ेंः Petrol-Diesel भरवाने जाएं तो 2 चीजों का खास ध्यान रखें
डीपफेक तकनीक के अलावा पीएम मोदी ने छठ पर्व को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने छठ पर्व को राष्ट्रीय पर्व की संज्ञा दी। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है। पीएम मोदी ने साथ ही ये भी कहा कि लोकल फॉर वोकल मिशन को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। साथ ही कहा कि कोविड-19 से निबटने में भारत जिस तरह से सफल हुआ है, उसके बाद भारतीयों को विश्वास हो गया है कि देश अब रुकने वाला नहीं है।
संबंधित खबरें
राहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
21 mins ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
1 hr agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
3 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
4 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
11 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
13 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines