PM Modi on Sharad Pawar: पीएम नरेंद्र मोदी ने खुलासा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को आखिर क्यों कभी प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वंशवादी राजनीति के कारण शरद पवार को प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिला।
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब पिछले महीने अजित पवार और पार्टी के आठ अन्य विधायकों के शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार बाद में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने थे।
महीने की शुरुआत में पीएम मोदी और शरद पवार ने मंच किया था शेयर
इस महीने की शुरुआत में शरद पवार ने पुणे में तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी के साथ मंच शेयर किया था। पीएम मोदी के साथ शरद पवार की उपस्थिति ने विपक्ष के बीच हलचल पैदा कर दी थी। बता दें कि शरद पवार की एनसीपी विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा है।
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और शरद पवार ने भाई-भतीजावाद के कारण कई प्रतिभाशाली लोगों को बढ़ावा नहीं दिया।
पीएम मोदी ने उद्धव गुट वाले शिवसेना पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन नहीं तोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिना किसी कारण के विवाद पैदा किया गया। लेकिन हमने सहन किया। कभी-कभी, हमने इसे हल्के में ले लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ, आप सत्ता में भी रहना चाहते हैं और दूसरी तरफ, आप आलोचना भी करना चाहते हैं। ये दोनों चीजें एक साथ कैसे चल सकती हैं? पीएम ने ये बातें उस संदर्भ में कही, जब 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तकरार बढ़ी थी।
पीएम मोदी ने कहा कि असहमति के बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई थी।
और पढ़िए – लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, अमित शाह विपक्ष के आरोपों पर देंगे जवाब
पीएम मोदी बोले- एनडीए गठबंधन में सभी सहयोगी महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू (जनता दल (यूनाइटेड)) को बीजेपी (74) की तुलना में कम सीटें (43) मिलने के बावजूद, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए गठबंधन में सभी सहयोगी महत्वपूर्ण हैं और सभी लोग एक साथ रहेंगे। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा कभी अहंकारी पार्टी नहीं रही।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
37 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
4 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines