'नेशनल हैंडलूम डे' को लेकर PM मोदी ने जारी किया VIDEO, लोगों से की खास अपील

‘नेशनल हैंडलूम डे’ को लेकर PM मोदी ने जारी किया VIDEO, लोगों से की खास अपील

PM Modi Video

Credit: X

पीएम मोदी ने गुरुवार को नेशनल हैंडलूम डे को लेकर एक वीडियो जारी किया है, जिसे देशभर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”कल, 7 अगस्त को ‘नेशनल हैंडलूम डे’ है. आइए, भारत की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाएं. सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा हैंडलूम प्रोडक्ट्स के साथ वीडियो शेयर करें, जिसमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं और #NationalHandloomDay का इस्तेमाल करना ना भूलें.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM मोदी की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च और कितना आया FDI? संसद में सरकार ने दिया हिसाब

विज्ञापन

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा- 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को देश कभी नहीं भूल सकता. पीएम ने कहा कि इस आंदोलन ने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी. अंग्रेजों के खिलाफ इस संघर्ष में देश का हर एक व्यक्ति जुड़ गया था. पीएम मोदी ने देश की जनता से कल हैंडलूम डे मनाने की अपील की. उन्होंने देश की जनता से कहा कि सभी ने पिछले हफ्ते फ्रेंडशिप डे मनाया था. उन्होंने लोगों से अपील की है कि 7 अगस्त को सभी लोग उसी उत्साह के साथ राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस भी मनाएं. उन्होंने कहा कि हैंडलूम दिवस मनाने से उन गरीब बुनकर परिवारों को इज्जत मिलेगी, जो अपने घरों में हाथों से कपड़े बनाते हैं और नए-नए डिज़ाइन तैयार करते हैं.

जनता से पीएम ने की अपील

पीएम मोदी ने भारतवासियों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा हैंडलूम प्रोडक्ट्स को अपनाएं और उनके साथ GRWM यानी गेट रेडी विद मी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे दुनियाभर में भारत के हैंडलूम की वाहवाही होगी और बाकी लोग भी इंस्पायर होंगे. जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये कला पहुंचेगी, धीरे-धीरे बुनकरों को उतना ज्यादा काम भी मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि अगर छोटे और गरीब बुनकर परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ